फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: पर्यटकों और होटल कर्मियों के बीचझड़प, जमकर चले लात-घूंसे, दो घायल

Mon, 01 Nov 2021 09:05 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पांच पर्यटक शिमला घूमने आए थे। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। शनिवार रात से पर्यटक बैम्लोई क्षेत्र में एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पैसे की लेनदेन को लेकर पर्यटकों और इकाई के कर्मियों के बीच विवाद मारपीट में तबदील हुआ।
विज्ञापन
शिमला में पर्यटकों व होटल कर्मियों के बीच मारपीट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार को पर्यटकों और होटल कर्मियों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हुए हैं। मामला रविवार दोपहर सर्कुलर रोड पर बैम्लोई में पेश आया। पैसे के लेनदेन को लेकर पर्यटक और बीएंडबी होटल कर्मियों में झड़प हो गई। पर्यटकों और कर्मियों के बीच पहले तो होटल के अंदर मारपीट हुई। बाद में बाहर आकर सर्कुलर रोड पर सरेआम दबंगई पर उतर आए। इस बीच कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले में करीब आठ लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दिल्ली से पांच पर्यटक शिमला घूमने आए थे। इसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। शनिवार रात से पर्यटक बैम्लोई क्षेत्र में एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक पैसे की लेनदेन को लेकर पर्यटकों और इकाई के कर्मियों के बीच विवाद मारपीट में तबदील हुआ। हालांकि, स्थानीय लोग भी बीच-बचाव में उतरे, लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।  फिलहाल, पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें