फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट: मनाली के निजी होटल से तीन लड़कियों समेत 6 गिरफ्तार

Wed, 05 Apr 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मैकलोडगंज में सेक्स रैकेट के पर्दाफाश के बाद अब जिला पुलिस ने पर्यटन स्थली मनाली से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार इस मामले के तार कई जगहों से जुड़े हुए हैं और देह व्यापार के धंधे में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन


मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस के अनुसार इस मामले में 25 मार्च को मैकलोडगंज से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने जिला कुल्लू के मनाली स्थित एक निजी होटल में छापामारी कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया।

इनमें तीन युवतियां और एक युवक शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों में मनाली निवासी टैक्सी ड्राइवर तेज सिंह, पंजाब के शहर लुधियाना की 2 युवतियां और यूपी की एक लड़की शामिल है। एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने बताया कि इस मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में मनाली में एक निजी होटल में छापामारी कर उत्तर प्रदेश की 22 वर्षीय लड़की को बरामद कर 2 महिलाओं, एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। साथ ही 2 दलाल भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनसे पूछताछ के बाद सूबे के पर्यटन स्थलों में लंबे अरसे से चलाए जा रहे देह व्यापार के सुनियोजित रैकेट का पर्दाफाश होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें