फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम से दुराचार

Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खेल रही सात साल की मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाने के आरोप में पुलिस ने बद्दी थाना क्षेत्र के तहत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल करवाया है। 
विज्ञापन


आरोपी की पहचान लक्ष्मण उर्फ लखन के रूप में हुई है। पीड़ित बच्ची के पिता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। पिता के अनुसार वह अपनी सात साल की बेटी के साथ अकेला रहता है। 18 जून को वह अपने कमरे में टेलीविजन देख रहा था जबकि उसकी बेटी बाहर खेल रही थी।

कुछ देर बाद उसकी बेटी कमरे में आई और उससे चोट लगने की बात कहने लगी। बेटी की हालत देखी तो उसे संदेह हुआ। इस पर उसने बेटी से सख्ती से पूछा तो उसने पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण द्वारा जबरदस्ती करने की बता दी। बच्ची ने बताया कि लक्ष्मण उसे बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया था जहां उसने उसके साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन


एसपी बीएस चौहान ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें