फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल की युवती को भगा ले गया सेना से रिटायर अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
52 वर्षीय सेना से रिटायर ये शख्स 22 साल की युवती को भागकर गोवा ले गया। पुलिस पकड़ने गई लेकिन इसने कुछ ऐसा खेल रचा कि पुलिस खाली हाथ लौट आई। मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले का है। कांगड़ा जिले के पालमपुर के नगरी इलाके से लड़की को भगाने के आरोपी को पुलिस गोवा से गिरफ्तार कर पालमपुर ले आई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को लड़की के साथ गोवा में पकड़ा था। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंचरुखी इलाके का रहने वाला रमेश डोगरा नगरी इलाके से एक लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ भगा कर ले गया था। इस पर लड़की के पिता ने पालमपुर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।

मोबाइल नंबर बदल कर पुलिस को ‌दिया चकमा

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू कर दी थी। आरोपी को लेकर पुलिस की टीम दिल्ली और उसके बाद गोवा में मिली उसके मोबाइल लोकेशन मिलने पर गई थी। लेकिन आरोपी गोवा में पुलिस को चकमा देने में सफल हो गया था। लिहाजा, एक बार गोवा गई पुलिस की टीम खाली हाथ वापस आ गई थी।

सूत्रों की मानें तो आरोपी बार-2 अपने मोबाइल नंबर बदल कर पुलिस को चकमा दे रहा था। उसके बाद फिर से पुलिस की टीम गोवा गई और आरोपी को वहां से लड़की समेत गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस सोमवार देर शाम उसे पालमपुर ले आई है।
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे की प्लानिंग तब जाकर पकड़ा गया

52 वर्षीय आरोपी सेना से रिटायर है और एक अन्य मामले में पैरोल पर घर आया था, जबकि लड़की की उम्र करीब 22 साल बताई गई है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि आरोपी इतना शातिर है कि उसने मोबाइल लोकेशन ही ट्रेस नहीं होने दी। जब भी पुलिस के हाथ उस तक पहुंचते वह मोबाइल नंबर बदल लेता था।

लेकिन इस बार पुलिस ने कोई चूक नहीं की। पूरी प्लानिंग के साथ उसका नंबर किसी तरह ट्रेस किया गया और ‌फिर लोकेशन मालूम की गई। लोकेशन का पता चलते ही टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीम आरोपी रमेश डोगरा को पालमपुर ले आई है। मामले की पूरी छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें