फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान खरीदने का झांसा देकर गेस्ट हाउस बुलाई सेल्सगर्ल, किया रेप

Tue, 13 Sep 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला शहर में सेल्स गर्ल के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। आरोप एक होटल कर्मचारी है। आरोपी सेल्स गर्ल को बहला फुसला कर एक गेस्ट हाउस में ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन


युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी साजिद अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला रविवार का है। सेल्स गर्ल कंपनी के प्रोडेक्ट माल रोड पर बेच रही थी।

इसी दौरान आरोपी सेल्स गर्ल के पास गया और प्रोडेक्ट के बारे में पूछने लगा। युवती जब उसे प्रोडेक्ट के बारे में बतानी लगी तो आरोपी ने कहा कि वह उसके साथ गेस्ट हाउस में चले वहां वह उसके सारे प्रोडेक्ट देख लेगा और वहां खरीद भी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में किया रेप, सहेली को बताई आपबीती

आरोपी उसे विक्ट्री टनल के समीप एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। कमरे के भीतर पहुंचते ही आरोपी ने दरवाजे में कुंडी लगा दी और युवती से दुराचार किया। लड़की वहां से जब लौट कर कार्यालय पहुंची तो उसने अपनी सहेली को वारदात की जानकारी दी।

जिस पर दोनों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस लड़की को लेकर उस गेस्ट हाउस भी पहुंची जहां उसके साथ दुराचार हुआ था। युवती का मेडिकल करवाया गया है। उधर, एएसपी भजन देव नेगी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें