फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा में युवती के साथ दुष्कर्म, नदी किनारे बेहोश हालत में मिली

Fri, 28 Jun 2019 09:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौरा (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा जिले के इंदौरा के तहत 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती की मां ने पुलिस थाना इंदौरा में शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने कहा कि 26 जून रात को उसकी बेटी और पूरा परिवार सोया था। सुबह देखा तो बेटी लापता थी। युवती मानसिक रूप से अक्षम बताई जा रही है। गुरुवार को पूरा दिन युवती की आसपास तलाश की गई, लेकिन देर रात को युवती ब्यास नदी के किनारे बेहोशी की हालत में मिली।

पीड़ित ने परिजनों से पड़ोस के एक व्यक्ति पर जबरदस्ती उठाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के बारे में बताया। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने युवती की ओर से बताए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी व्यक्ति शादीशुदा बताया जा रहा है। उधर, डीएसपी नूरपुर साहिल अरोड़ा ने कहा कि पुलिस पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए नूरपुर अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें