फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में हरियाणा की युवती से दुष्कर्म, कारोबारी समेत हिरासत में लिए तीन

Sat, 20 Jul 2019 04:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक होटल में हरियाणा की युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने करनाल की पार्लर संचालक, कारोबारी समेत समेत तीन आरोपी हिरासत में लिए हैं। पुलिस के अनुसार करनाल में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला ने शुक्रवार देर रात अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पार्लर में काम करने वाली 21 साल की युवती (पीड़िता) को कालाअंब के नामी होटल में एक कारोबारी के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


उक्त महिला ने होटल में दो कमरे बुक करवाए थे। एक कमरे में महिला व उसका साथी ठहरे जबकि दूसरे कमरे में पीड़िता को रुकने के लिए कहा गया। आरोप है कि पीड़िता को उक्त महिला व उसका साथी बहला-फुसला कर कालाअंब लेकर आए थे। उसके बाद करनाल के ही एक कारोबारी को ग्राहक बनाकर पीड़िता के कमरे में भेज दिया गया। इस कारोबारी ने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध भी किया लेकिन खुद को बचाने में वह नाकाम रही।

बाद में पीड़िता ने बाथरूम में जाकर हरियाणा महिला हेल्पलाइन को फोन करके घटना की जानकारी दी। महिला हेल्पलाइन अंबाला (हरियाणा) ने कालाअंब पुलिस को सूचना भेजी, जिसके बाद कालाअंब पुलिस ने फौरन होटल में दबिश देकर पीड़िता को रेस्क्यू किया। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इनमें पार्लर संचालिका समेत दीपक और राजेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पीड़िता को रेस्क्यू किया गया है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें