फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुराचार, छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, आरोपी करेगा शादी

Mon, 30 Apr 2018 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा से शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। इसका खुलासा उस वक्त हुआ, जब छात्रा ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। मामला हिमाचल के जिला चंबा का है। जिला चंबा के एक निजी संस्थान में प्रशिक्षण हासिल कर रही छात्रा से शादी का झांसा देकर दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इसका खुलासा रविवार को उस वक्त हुआ, जब छात्रा ने चंबा मेडिकल कॉलेज में एक बच्चे को जन्म दिया। छात्रा के बयान पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी अब छात्रा से शादी करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

आरोपी युवक अब शादी करने के लिए तैयार

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक भटियात क्षेत्र का है और धर्मशाला में निजी होटल में काम करता है। पीड़ित छात्रा जिला मुख्यालय के समीप किराए के मकान में रहती थी, जहां यह युवक उससे मिलता था। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है।

युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही युवक अब पीड़ित छात्रा के साथ शादी करने के लिए राजी हो गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने छात्रा के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें