इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि रविवार को रायपुर के एक मंदिर शादी समारोह का आयोजन था। वर पक्ष के लोग गढ़वाल से आए थे। फेरे खत्म होने के बाद लड़की की विदाई की तैयारी चल रही थी कि अचानक फिल्मी स्टाइल में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और शादी रोकने को कहा। कुछ देर बाद पता चला कि शादी रुकवाने वाले लोग चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सदस्य हैं। लड़की को नाबालिग बताते हुए उन्होंने विदाई नहीं होने दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची रायपुर पुलिस कमेटी के सदस्यों के साथ वर-वधू पक्ष के लोगों को थाने ले गई और लड़की के उम्र के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन लड़की पक्ष के लोग उसकी उम्र के दस्तावेज नहीं दिखा सके। इंस्पेक्टर हेमेंद्र सिंह नेगी के अनुसार, बधू पक्ष से लड़की के उम्र के दस्तावेज आज उपलब्ध कराने को कहा गया है। दस्तावेज आने के बाद मामले की जांच-पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।