फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के युवक ने ही लूटी नाबालिग की अस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के ही युवक नाबालिग दसवीं की छात्रा को हवस का शिकार बना डाला। मामला हिमाचल के पालमपुर का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पालमपुर के एक गांव में एक नाबालिग दसवीं की छात्रा ने 19 साल के युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार एक गांव की एक महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी (15) दो दिन पहले घर से बाहर गई हुई थी। लेकिन, वह वापस नहीं लौटी। इस पर उन्होंने काफी तलाश भी की लेकिन बेटी नहीं मिली।
विज्ञापन

दूसरे गांव के बाहर रास्ते किनारे मिली युवती

बाद में उन्हें किसी से पता चला कि पता चला कि लड़की एक अन्य गांव के बाहर रास्ते में बैठकर रो रही है। इस पर लड़की को घर लाया गया तो उसने कहा कि एक लड़का संदीप कुमार (19) उसे अपने साथ घर ले गया था। वहां उसने उसके साथ दुराचार किया। इस पर लड़की की मां ने पुलिस में शिकायत कर दी।

बताया जा रहा है कि लड़का पीड़ित लड़की के गांव में ही कोई काम करता था। पालमपुर के प्रोबेशनर डीएसपी बलदेव दत्त ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दफा 366, 363 और प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड सेक्सुअल एसाल्ट (पोस्को) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें