विजिलेंस की टीम ने आरोपी के घर मिले लैपटॉप और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। विजिलेंस की टीम आरोपियों के घर सहित अन्य ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, लेकिन आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
एसपी विजिलेंस एस अरुल कुमार का कहना है कि विजिलेंस की टीम ने शनिवार को आरोपियों के घर पर छापेमारी की। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान आरोपी तो घर पर नहीं मिले, लेकिन रोहित कुमार के घर से एक लैपटॉप और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि विजिलेंस आरोपियों के ठिकानों पर पैनी निगाह रखे हुए है। उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रदीप शर्मा का कहना है कि ट्रेजरी से फर्जी चालान के जरिए धोखाधड़ी करने के मामले में उक्त पांच शराब ठेकों के लाइसेंस भी रद कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब पांच शराब ठेकों की नीलामी 11 सितंबर को ड्रॉ के जरिए की जाएगी।