पंजाब और हिमाचल सीमा से सटे कोलांबाला टोबा के समीप एक युवक और युवती ने जहर निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। हालांकि, दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं।
लेकिन, जिन परिस्थितियों में उन्होंने जहर खाया उससे इस मामले के प्रेम प्रसंग से जुडे़ होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही पंजाब के कर्मगढ़ बरनाला से गाड़ी लेकर आए थे।
लेकिन, गाड़ी में ही दोनों ने जहर निगल लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलां बाला टोबा के पास कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते एक पुरुष और महिला ने जहर निगल लिया।