फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण हादसा: स्विफ्ट कार पुल से टकराई, चार युवकों की मौत

Tue, 26 May 2015 09:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नंगल
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल-श्रीआनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित अजौली में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


इनमें दो दिल्ली और दो पंजाब के निवासी हैं। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे 108 में बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया गया।

बताया जा रहा है कि कार सवार माता नैना देवी दरबार से माथा टेककर लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन

मां नैना देवी के दरबार से वापिस लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद एक स्विफ्ट कार में सवार युवक मां नैना देवी दरबार में शीश नवाकर दिल्ली लौट रहे थे। इसी दौरान अजौली के पास बस को ओवरटेक करते वक्त कार अनियंत्रित हो गई और पुल से टकरा गई।

हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गंभीर रूप से घायल युवक अजय कुमार ने बताया कि वह नजफगढ़, दिल्ली के रहने वाले है। दो दिन पहले ही वे अपने दोस्तों के साथ अपने चाचा गौतम के पास श्रीआनंदपुर साहिब आए थे।

माता नैना देवी में माथा टेक वापस घर जा रहे थे कि एक पुल से गाड़ी टकरा गई। उधर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान गौतम, गगन निवासी आनंदपुर साहिब, हन्नी, राकेश कुमार निवासी नजफगढ़, दिल्ली के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें