इसके बाद नकाबपोश उस कमरे में पहुंचे, जहां संचालक और उसकी पत्नी सोए थे। भगत राम के सिर पर तेजधार हथियारों से कई वार किए गए। बीच बचाव में संचालक की पत्नी को भी चोटें आई हैं। उन्हें पीजीआई भर्ती किया गया है।
वह अभी बयान देने की हालत में नहीं। घटना की सूचना पुलिस को सुबह 6:30 बजे लगी। हमलावरों का फिलहाल कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। एसपी बद्दी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल संचालक भगत राम सैणी का आवास परिसर में ही है। पत्नी नवजोत और पुत्र गौरव के साथ रहते थे। हाल ही में स्कूल का बिजली और पानी कनेक्शन काटने के आदेश दिए गए थे।
इसके बाद शैक्षणिक भ्रमण के दौरान उन पर छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप लगे। पुलिस पूछताछ के दौरान छात्राओं ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया था।
भगतराम सैणी के पुत्र गौरव सैणी ने पिता की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। गौरव ने बताया कि वे रविवार रात खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में चले गए। तड़के करीब तीन बजे चार-पांच लोग उसके कमरे में दाखिल हुए और उस पर पिस्टल तान दी।
इन लोगों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और पूछने लगे कि कैश कहां रखा है। इन लोगों ने उसके माता-पिता पर तेजधार हथियार से हमला किया और कमरे से सारा कीमती सामान लूटकर ले गए। बताया कि हमलावरों ने उनके पिता की हत्या कर दी।