फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर भागा कैदी तीन घंटे में दबोचा

Mon, 13 Aug 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन में सजायाफ्ता कैदी सोमवार को नाहन के दिल्ली गेट से पुलिस को गच्चा देकर भाग गया। हालांकि पुलिस ने तीन घंटे की मशक्त के बाद कैदी को पकड़ भी लिया।

विज्ञापन


नाहन जेल से पुलिस लाइन के कर्मचारी सजायाफ्ता कैदी सोनू उर्फ  चिकारा पुत्र कालीचरण, गांव अजराड़ा, थाना परतापुर उत्तर प्रदेश को मेरठ जिले के अपर मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट नंबर-7 में पेशी के लिए ले जाने के लिए सेंट्रल जेल पहुंचे। 

जैसे ही कैदी को लेकर कर्मी दिल्ली गेट पहुंचे। इसी दौरान कैदी सोनू पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने सोनू के फरार होने की जानकारी तत्काल पुलिस लाइन नाहन और थाना सदर को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

इसके बाद पुलिस थाना नाहन वह पुलिस लाइन से एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने सोनू की तलाश शुरू की है। नाहन के आसपास के सभी मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई। करीब 3 घंटे के बाद सोनू को कंाशीवाला दोसड़का के समीप गिरफ्तार कर लिया गया।

एएसपी विरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के एक बंदी सोमवार तड़के पेशी पर ले जाते समय भागने की कोशिश की, जिसे पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पुलिस कस्टडी से भागने पर बंदी के खिलाफ पुलिस थाना नाहन में अलग से मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें