फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 लाख रूपए! कहां लेकर जा रहा था ये शख्स

Sat, 26 Apr 2014 10:26 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेटिक सर्विलांस टीम हरोली ने पंजावर में एक मारुति कार में 30 लाख रुपये बरामद किए हैं। यह कैश बिना कागजात के ले जाया जा रहा था। कार में सवार शख्स खुद को बैंक कर्मचारी बता रहा है।
विज्ञापन


टीम ने सारा कैश हरोली पुलिस थाने में जमा करवाकर इनकम टैक्स विभाग के अफसरों को पूछताछ करने के लिए बुला लिया है। शनिवार को स्टेटिक सर्विलांस टीम हरोली वन के सदस्य नरेश धीमान, पुलिस कर्मी सुशील और मनोज ने पंजावर में नाका लगाया था।

इस दौरान उन्होंने गगरेट की ओर जा रही एक मारुति कार को रोका। जांच के दौरान कार से 30 लाख रुपये नकद बरामद हुए, लेकिन कार सवार रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

सबूत पेश न कर सका

उसने कहा कि वह बैंक का कर्मचारी है। जब उसका साक्ष्य मांगा गया तो वह भी प्रस्तुत न कर सका। कैश के संबंध में भी उसके पास फिलहाल कोई कागजात नहीं मिले हैं।

इसके बाद टीम कैश, कार और उसमें सवार शख्स को लेकर हरोली थाना पहुंची। सारा कैश थाना पुलिस के कब्जे में है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुरेंदर शर्मा ने बताया कि नकदी थाने में जमा करवा दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें