फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौके पर मौत

Sat, 26 Apr 2014 09:54 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चौपाल(रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल सराहां सड़क मार्ग पर एक कार हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। घायलों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक चौपाल के चफलाहं के पास बेगनआर कार नंबर एचपी 08-ए0 429 शाम करीब पांच बजे धबास मेले से जब अपने घर की ओर रवाना हो रहे थे तो गाड़ी को पार्किंग स्थल से निकालते सड़क से बाहर हो गई और करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
Trending Videos
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे चौपाल के तहसीलदार

हादसे में तीन लोगों श्याम लाल पुत्र गंगाराम 41 वर्ष, कमाल चंद पुत्र कलिया, आदित्य पुत्र कमाल चंद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सीया सुपुत्री सुनील 6 वर्ष, प्रणव पुत्र सुनील 3 वर्ष, आर्यन पुत्र मदन को गंभीर हालत में चौपाल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।

तहसीलदार चौपाल कपील तोमर ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिवारजनों को दस-दस हजार और घायलों को चार-चार हजार फौरी राहत के रूप में दिए।

एसएचओ चौपाल शंकर सिंह चंदेल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की छानबीन की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें