जानकारी के अनुसार लगट में पटवार सर्कल पंजगाई का पटवारी किसी व्यक्ति की जमीन के इंतकाल के लिए गया। लेकिन पटवारी ने उस दौरान इंतकाल करने में आनाकानी की। इंतकाल करवाने के लिए व्यक्ति से 6 हजार रुपये की मांग करने लगा।
हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरमाणा क्षेत्र के लगट में पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि पटवारी ने इंतकाल के समय 6 हजार रुपये की मांग की थी। इसके बाद व्यक्ति ने थाना विजिलेंस बिलासपुर में शिकायत दी। वहीं विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पटवारी को गिरफ्तार कर लिया। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।जानकारी के अनुसार लगट में पटवार सर्कल पंजगाई का पटवारी किसी व्यक्ति की जमीन के इंतकाल के लिए गया। लेकिन पटवारी ने उस दौरान इंतकाल करने में आनाकानी की।
विज्ञापन
इंतकाल करवाने के लिए व्यक्ति से 6 हजार रुपये की मांग करने लगा। लेकिन व्यक्ति ने पटवारी को पैसे नहीं दिए। उसने पटवारी की शिकायत कर दी। विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंची और पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। थाना विजिलेंस बिलासपुर के उप पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पटवारी दीपचंद को रिश्वत लेते हुए पटवारी को गिरफ्तार किया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति रिश्वत की मांग करता है, तो उसकी तुरंत सूचना विजिलेंस टीम को दें।