फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में भिड़ंत, एक की मौत

Thu, 17 Jul 2014 08:24 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिमाचल के कांगड़ा पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शाहपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक अन्य ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि पठानकोट से आ रहे ट्रक की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर हुई। इससे भोपाल सिंह निवासी बहल मंडी की मौके पर मौत हो गई, जबकि महेंद्र सिंह निवासी मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को इलाज के लिए तुरंत शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

शाहपुर थाना प्रभारी नेगी राम ने कहा कि हादसे के संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद भोपाल सिंह का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें