चोरों की एक नई जमात ने राजधानी में धावा बोल दिया है। यह शातिर घरों या गाड़ियों को निशाना नहीं बना रहे। इनके निशाने पर बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर हैं।
सोमवार तड़के साढ़े तीन बजे इन शातिरों ने ढली में बातिश कालोनी के पास बिजली ट्रांसफार्मर से 350 लीटर ट्रांसफार्मर तेल चोरी किया। 250 केवी के इस ट्रांसफार्मर को आ रही बिजली सप्लाई को बंद करने के लिए तारों में पत्थर फेंके।
इससे तारों में स्पार्किंग हुई और मशोबरा कंट्रोल सब स्टेशन में ट्रिपिंग हो गई जिससे ट्रांसफार्मर को आ रही सप्लाई बंद हो गई। शातिरों ने सप्लाई बंद होते ही 250 केवी ट्रांसफार्मर का स्विच तोड़ दिया और स्टाप कार्क तोड़कर तेल चुरा लिया।