फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन से थाने में पूछताछ

Mon, 02 Nov 2015 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना के लोअर बसाल नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन अमिल मिन्हास से शिमला के बालूगंज थाने में पूछताछ हुई। इस दौरान अमिल मिन्हास खुद को सही ठहराते रहे और किसी तरह के फर्जीवाड़े से इंकार किया, लेकिन पुलिस के कुछ सवालों के जवाब में उनके पसीने भी छूट गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी चेयरमैन को 42 सवालों की प्रश्नावली थमा दी है। इसका जवाब चार नवंबर तक देना होगा। आरोपी हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत पर है। हाईकोर्ट ने आदेश में स्पष्ट किया कि प्रार्थी को पुलिस जांच में सहयोग देना होगा। वह पुलिस छानबीन में शामिल नहीं होता है तो पुलिस उसकी जमानत रद्द करने को अदालत में अपील कर सकती है।

यह है मामला- एचपीयू के कुलसचिव ने एसपी शिमला को लिखित शिकायत दी थी, जिसमें नर्सिंग कॉलेज में फर्जी दस्तावेज तैयार कर बीएससी नर्सिंग के बैच बैठाने की जानकारी दी गई थी। इसमें कहा गया कि संस्थान को अक्तूबर 2012 में शुरू होने वाले सत्र के लिए इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने मान्यता दी।
विज्ञापन


2013-14 और 2014-15 के लिए अनुमति नहीं दी गई। विवि ने ट्रस्ट के चेयरमैन और कॉलेज प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा, लेकिन निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर लिखित शिकायत पुलिस में की। थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने बताया कि नर्सिंग कॉलेज के आरोपी चेयरमैन से थाना बालूगंज में पूछताछ की गई है। उसे मामले से जुड़ी प्रश्नावली दी गई है, इनके जवाब 4 नवंबर तक देने होंगे। उसके जवाब आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें