फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने पर एनआईटी हमीरपुर का असिस्टेंट प्रोफेसर सस्पेंड

Thu, 26 Aug 2021 02:10 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

एनआईटी हमीरपुर के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड दो ने संस्थान के रजिस्ट्रार की नियुक्ति को गलत बताते हुए संस्थान के निदेशक और एनआईटी बीओजी की चेयरमैन पर पैसों के लेनदेन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस सारे मामले में उन्होंने एक ईमेल जारी किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो मनोज कुमार को अनुशासनहीनता और सोशल मीडिया पर झूठी अफवाह फैलाकर संस्थान को बदनाम करने के आरोप में बुधवार को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया। आरोपी एनआईटी हमीरपुर के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो के पद पर सेवारत है। जांच कमेटी ने प्रथम दृष्टया उसे दोषी पाया। ए

विज्ञापन


नआईटी हमीरपुर के रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने बताया कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर संस्थान के निदेशक ने यह कार्रवाई की। मामले की उच्च एवं विभागीय जांच के लिए एक कमेटी का गठन भी किया है। कमेटी जांच कर चार्जशीट पेश करेगी। इसके साथ ही दिल्ली आईआईटी के जिस अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर इस मैसेज को वायरल किया था, उसे भी कानूनी नोटिस भेजा गया है। 

यह है मामला
एनआईटी हमीरपुर के मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड दो ने संस्थान के रजिस्ट्रार की नियुक्ति को गलत बताते हुए संस्थान के निदेशक और एनआईटी बीओजी की चेयरमैन पर पैसों के लेनदेन जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस सारे मामले में उन्होंने एक ईमेल जारी किया था। जिसे बाद में आईआईटी दिल्ली के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें