फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया सबसे बड़ी ठगी करने वाला नटवरलाल!

Tue, 05 Aug 2014 10:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी शिमला में सबसे बड़ी ठगी को अंजाम देने का आरोपी मनोज सूद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय अदालत ने सोमवार को आरोपी की अंतरिम जमानत रद कर दी।
विज्ञापन


अदालत परिसर से बाहर निकलते ही सदर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस महकमे की स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम मामले की तफ्तीश कर रही है। मंगलवार को पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अदालत में दरख्वास्त देगी। आरोपी को भी अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी शहर में ज्वेलरी शॉप चला रहा था। एक महिला को विश्वास में लेकर 55 लाख की ठगी की। करीब एक किलो सोने के आभूषण भी हड़प लिए और फरार हो गया। मामला बीते साल का है।
विज्ञापन

विज्ञापन

बहू के जेवर भी रखे गिरवती

महिला का आरोप है कि आरोपी के झांसे में आकर उसने अपनी बहू के जेवर भी इसके पास गिरवी रख दिए। जेवर के बदले पैसा देने की बारी आई तो यह मुकर गया। सदर थाना में दर्ज मामले के मुताबिक मिडल बाजार के नरेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी की बहन कुमुद सूद ने उसे बताया कि मनोज बीते साल जनवरी में उसके घर आया और उससे पैसा मांगा।

मनोज ने महिला को गहने गिरवी रखने की बात कही। कुछ समय बाद उसने महिला को ब्याज के साथ उसके जेवर वापस लौटा दिए।
इसके बाद ज्वेलर ने दोबारा कुमुद सूद से 55 लाख रुपये व सोने के जेवर लिए लेकिन बाद में पैसा और जेवर नहीं लौटाए।

बार-बार संपर्क करते रहे लेकिन वह पैसे और जेवर देने से मुकर गया। पुलिस में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। एसआईयू की टीम ने आरोपी को सुंदरनगर में पकड़ा, जिसके बाद यह अंतरिम जमानत पर था।

इसे हिरासत में नहीं लिया जा सका था। डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि आरोपी मनोज सूद को गिरफ्तार कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें