फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का चढ़ा ऐसा भूत, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Sun, 12 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के हमीरपुर जिले के पुलिस थाना सदर में एक महिला पर 40 हजार रुपये नकदी, एटीएम और गहनों के साथ घर से भागने के आरोप लगे हैं। महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। 
विज्ञापन


इस महिला के दो बच्चे हैं। छह साल का बेटा और साढ़े चार साल की बेटी है। महिला बेटे को घर में छोड़ बेटी को साथ ले गई। महिला गत शुक्रवार को सुबह-सबेरे बेटी को लेकर घर से हमीरपुर बाजार गई। 
विज्ञापन

छह साल के बेटे को घर छोड़ा, छोटी बेटी को ले गई साथ

देर शाम तक घर वापस न लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजनों ने महिला के मोबाइल पर भी संपर्क करना चाहा, लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ आया। इसके बाद परिजनों ने घर का सामान देखा तो घर से 40 हजार रुपये नकदी, एटीएम कार्ड और करीब डेढ़

से दो लाख रुपये की ज्वेलरी गायब है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही महिला का सुराग लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें