पिता की पेंशन और रिटायरमेंट पर मिले पैसों के लिए निजी स्कूल में बतौर प्रिंसिपल कार्यरत बेटे ने दराट की हत्थी से अपनी मां की हत्या कर दी। वारदात शनिवार रात अंब के प्रंब गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के 65 वर्षीय पिता रमेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह 2011 में आरपीएफ से रिटायर हुए हैं।
उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा सुशील कुमार काफी समय से रिटायरमेंट पर मिले पैसों और पेंशन को लेकर अक्सर उनसे उलझता रहता था। शनिवार रात वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में टीवी देख रहे थे। करीब साढ़े दस बजे सुशील आंगन में आ गया और गाली-गलौच करने लगा।