फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक! बस ने कुचल दिया बुजुर्ग, मौत

Sun, 12 Apr 2015 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरमाणा (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना बरमाणा (बिलासपुर) के अंतर्गत निजी बस ने राह चलते एक बुजुर्ग को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक को गिरफ्तार किया गया है और बस भी कब्जे में ले ली है। पुलिस के अनुसार, NH-21 पर बरमाणा के समीप एक प्राइवेट बस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई।

सुबह करीब 10 बजे बस एनटीपीसी कार्यालय के नजदीक सुंदर राम (84) निवासी बरमाणा सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। अचानक मंडी की ओर से आ रही निजी बस नंबर एचपी-68-2415 की चपेट में आ गए। घायल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बस चालक राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें