फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की प्रताड़ना से तंग पति ने फंदा लगा दी जान, महिला गिरफ्तार

Fri, 16 Aug 2019 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

जिला मंडी के सराज क्षेत्र के संगरूट निवासी मेघ सिंह ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पिता अमर सिंह का आरोप है कि उसकी बहू की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है।

विज्ञापन


शिकायत पर पुलिस ने आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर मेघ सिंह की पत्नी धनेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी गुरदेव चंद ने पुष्टि की है। 

पुलिस के अनुसार बुधवार शाम मेघ सिंह घर में अकेला था। देर शाम को जब परिजन घर पहुंचे तो उन्होंने उसे फंदे पर झूलता पाया। इसके बाद परिजनों ने पंचायत प्रधान और उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बहू बेटे को बेवजह परेशान करती रहती थी। पत्नी से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। उसका बेटा साधारण और सरल स्वभाव का था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें