फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: शराबी युवक ने घर में घुसकर सात वर्षीय बच्ची से की घिनौनी हरकत

Fri, 16 Aug 2019 06:05 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
विज्ञापन
अपना चेहरा छिपाता आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना नौहझीन क्षेत्र में शर्मनाक मामला सामने आया है। बाजना में शराबी युवक ने गुरुवार शाम को सात साल की बच्ची से घिनौनी हरकत की। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


गुरुवार की शाम बाजना में शराब के नशे में धुत युवक एक घर में घुस गया। उसने सात साल की बच्ची से छेड़छाड़ करते हुए उसे घायल कर दिया। बच्ची की चीख सुनकर आए परिजनों को देख युवक भाग खड़ा हुआ। पड़ोसियों ने युवक को पकड़ लिया। 

शोर सुनकर एकत्रित हुई भीड़ ने आरोपी को जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर नौहझील पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद से मासूम बच्ची दहशत में है, वहीं इलाके के लोगों में भी आक्रोश है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि आरोपी युवक दाऊजी नगर निवासी कन्नू को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। बालिका के पिता की तहरीर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका की डाक्टरी कराई गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें