उन्होंने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा-419, 420, 467 व 468 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि लंखविंद्र सिंह एंड कंपनी को फर्जी एम फॉर्म और बिलों से अवैध खनन होने की आशंका थी।
इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर सोहन लाल ने आबकारी विभाग को दी। मंगलवार रात को कंपनी अधिकारियों की आशंका सच साबित हुई। फर्जी बिलों और एम फॉर्म का इस्तेमाल कर अवैध खनन कर ले जा रहे ट्रक को पकड़ लिया गया। अब इस मामले में कई और भी सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं।
मौके पर पहुंचे जिला खनन अधिकारी
मामला संज्ञान में आने पर जिला खनन अधिकारी बुधवार को पांवटा पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी अपने स्थानीय विभागीय टीम से ली। जिला खनन अधिकारी सरित चंद्र ने कहा कि इस तरह की सूचना मिली है। इस तरह के मामलों पर विभागीय टीम पूरी चौकसी से नजर रखेगी।