हिमाचल के बिलासपुर जिले के बरठीं में चोरों ने लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर डाला। मिली जानकारी के मुताबिक बरठीं की ग्राम पंचायत कपाड़ा में चोरों ने देर रात इस वारदात को अंजाम दिया। घरवालों को सुबह इसकी जानकारी लगी। जब उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है तो उनके होश उड़ गए।
मौके पर पुलिस को बुलाया गया। छानबीन जारी है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार चोरी हुए जेवरात और नकदी की कीमत करीब पांच लाख रूपये बताई जा रही है। वहीं भराड़ी क्षेत्र में चोरों ने एक रात में तीन घरों के ताले तोड़ डाले। चोर सोने के गहने समझ कर पीतल के गहने उड़ा ले गए। इसके अलावा तीन हजार नकदी और घड़ी भी चोरी हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कांगड़ा जिले के थुरल बाजार में भी बुधबार की रात को चोरों ने तीन दुकनों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने एक दुकान से 500 रूपये, दूसरी दुकान के दोनों ताले व तीसरी दुकान से 2500 रूपये की नकदी और एक फोटोग्राफी कैमरा चुरा लिया। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।