फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक-युवती की लावारिस लाश मिलने से सनसनी

Thu, 05 Jan 2017 12:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात में मिले युवक-युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात के जिला अस्पताल के पीछे बने एक निर्माणाधीन मकान के अंदर युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मकान मालिक ने सौ नंबर डायल कर पुलिस को बुलाया। अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है।  देहात क्षेत्र निवासी शिव सिंह का जिला अस्पताल के पीछे मकान बन रहा है। गुरुवार सुबह वह अपने मकान में पहुंचे तो महिला-पुरुष के शव देखकर चौंक गए। आनन-फानन पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों की उम्र 22-25 साल के बीच की बताई जा रही है। उनकी मौत कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा। फिलहाल पुलिस आसपास के गांवों में जाकर लावारिस लाशों की पहचान कराने के लिए पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें