फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में घुसी जेएंडके पुलिस, बनाई चौकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल की सीमा में जम्मू-कश्मीर पुलिस की घुसपैठ का दिलचस्प मामला सामने आया है। लाहौल-स्पीति जिले के सरचू में जेएंडके पुलिस ने हिमाचल की सीमा के 8 किलोमीटर अंदर तक आकर चौकियां बना ली हैं।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम ने सरचू जाकर मौके का जायजा लिया। लाहौल घाटी का सरचू क्षेत्र जम्मू-कश्मीर से सटा है।

यहीं से रास्ता लेह के लिए भी जाता है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में वेलकम इन लद्दाख का साइन बोर्ड भी लगाया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बनाई आठ चौकियां

जेएंडके पुलिस ने आठ किलोमीटर अंदर आकर अस्थाई चौकियां स्थापित कर दी हैं। पुलिस चौकियों के अतिरिक्त लद्दाख के कई लोगों ने हिमाचल की सरहद के भीतर ढाबे खोल दिए हैं।

नेशनल एसटी कमीशन के उपाध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि पर्यटन के लिहाज से सरचू हिमाचल का अहम स्थान है। लद्दाख से लाहौल आते हुए उन्होंने खुद जिला प्रशासन के साथ हालात का जायजा लिया।

जल्द ही इस मामले को प्रदेश सरकार जम्मू कश्मीर सरकार के समक्ष उठा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें