फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियार सिंह मौत मामला: अवैध कटान की जांच को फिर सेरी कतांडा पहुंची सीबीआई

Wed, 02 Oct 2019 01:33 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बहुचर्चित वन रक्षक होशियार सिंह की मौत से जुड़े सेरी कतांडा वन बीट में हुए अवैध कटान के मामले की जांच को सीबीआई टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची। पहले इस मामले की जांच पूरी कर ली गई थी, मगर कुछ बिंदुओं पर ऑब्जेक्शन के बाद इसकी लेकर दोबारा जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 सीबीआई की टीम एक बार फिर जांच के लिए सेरी कतांडा पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी तलब किया गया है। बुधवार को भी सीबीआई की टीम मामले की जांच करेगी। सीबीआई टीम के पहुंचने से क्षेत्र में फिर चर्चा शुरू हो गई हैं।

हालांकि, सीबीआई होशियार सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने और एक अन्य अवैध कटान के मामले में चार्जशीट अदालत में दायर कर चुकी है जबकि जंगल में हुए अवैध कटान के प्रमुख मामले में अभी जांच चल रही है। वर्ष 2017 में 9 जून को वन रक्षक होशियार सिंह का शव सेरी कतांडा वन बीट में पेड़ से लटका मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें