फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू: पति की निर्मम पिटाई से पत्नी की मौत, हत्या का केस दर्ज

Mon, 28 Jun 2021 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू

सार

आरोपी लोक संपर्क विभाग में सरकारी कर्मचारी है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय कुल्लू के हनुमानी बाग में सरकारी कर्मचारी ने अपनी पत्नी की निर्मम पिटाई कर दी। इसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या कर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला का शव नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार निवासी मंदली, डाकघर बंजार, तहसील बंजार ने बताया कि उनकी बड़ी बहन चंद्रिका कुमारी (40) की शादी 14 साल पहले खड़वाली गांव निवासी राकेश कुमार के साथ हुई थी।

विज्ञापन


आरोपी लोक संपर्क विभाग में सरकारी कर्मचारी है। पिछले पांच साल से दोनों के बीच आपस में संबंध अच्छे नहीं चल रहे थे। राकेश कुमार अकसर चंद्रिका के साथ मारपीट करता था। करीब दस दिन पहले भी आरोपी ने उनकी बहन के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात ढाई बजे आरोपी राकेश ने फोन पर कहा कि चंद्रिका की मृत्यु हो गई है। आरोपी ने सभी को दमोठी श्मशानघाट आने के लिए कहा।

इसके बाद मृतक महिला के परिजन पुलिस को साथ लेकर पहुंचे तो देखा कि चंद्रिका के शरीर और मुंह पर चोट के निशान थे। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कुल्लू ले जाने के लिए कहा। साथ ही कहा कि इसकी एफआईआर भी कुल्लू में दर्ज होगी। उधर, पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। बहरहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें