फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अफसर का कारनामा, महिला नेता को भेजा अश्लील मैसेज

Wed, 06 May 2020 02:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, झंडूता (बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला बिलासपुर के गेहड़वीं क्षेत्र की रहने वाली एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता ने शिक्षा विभाग में उप सचिव के पद पर तैनात एक अधिकारी पर मोबाइल पर अश्लील सामग्री भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यही नहीं उक्त अधिकारी ने जहां महिला नेता के साथ गाली गलौज की वहीं उसे जान से मारने की धमकी तक दे डाली। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बताया की वह पूर्व में किसी कार्य को लेकर उक्त अधिकारी के कार्यालय में गई थी। इस दौरान उक्त अधिकारी ने महिला का नंबर ले लिया। रात को उक्त अधिकारी ने महिला के नंबर पर अश्लील सामग्री भेज डाली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उक्त अधिकारी गाली गलौज पर उतर आया। यही नहीं महिला को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। 

महिला नेता ने इस संबंध में झंडूता पुलिस थाने में शिकायत दी है। जिसके आधार पर अब अधिकारी के खिलाफ गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एसएचओ प्रीतम चंद ने बताया कि महिला नेता शिमला में रहती हैं। लेकिन लॉकडाउन के दौरान गेहड़वीं स्थित अपने घर आई हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें