फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज: महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, एक गिरफ्तार

Wed, 06 May 2020 02:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महराजगंज के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार की रात शौच के लिए खेत गई थी। वहां  कुछ युवक उसके साथ दुष्कर्म कर  भाग गए। मंगलवार को महिला गांव से अस्पताल दवा कराने जा रही थी।
विज्ञापन


इस बीच उसने एक युवक को पहचान कर शोर मचाने लगी। लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया, फिर उसकी जमकर पिटाई की। युवक को परतावल सीएचसी ले लाया गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार की रात में शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। बगल के गांव के तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घर आकर अपने ससुर तथा परिजनों से घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह महिला परिजनों के साथ अस्पताल दवा कराने जा रही थी। इस बीच वह एक युवक को घूमते हुए देखकर पहचान गई। थानाध्यक्ष विजय राज सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें