फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: भाजपा युवा मोर्चा पदाधिकारी चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 27 Aug 2021 04:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

पुलिस के अनुसार आरोपी ने डिडवीं टिक्कर में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान से सामान
 चुराया। आरोपी ने एनआईटी हमीरपुर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है।
विज्ञापन
चोरी के आरोप में गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक भाजयुमो पदाधिकारी को पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकुल ठाकुर निवासी नखरेड़ मुन्शियां के रूप में हुई है। आरोपी सरकारी ठेकेदार है। आरोप है कि उसने डिडवीं टिक्कर स्थित एक ऑटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान से चोरी की है। नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड-9 निवासी सुभाष चंद ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि मुकुल गत दिवस उनकी डिडवीं टिक्कर स्थित दुकान पर आया। जब वह दुकान से बाहर था तो आरोपी ने दुकान से कार की हेडलाइट्स, मोबाइल डाटा केबल, मोबाइल चार्जर स्टैंड, एलईडी ट्यूब लाइट, कार एयर फ्रेशनर सहित अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। चोरी हुए सामान की कीमत 18 हजार रुपये आंकी गई है। दुकानदार जब वापस आया तो उसने सामान गायब पाया। इसके बाद दुकान के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली गई तो उसमें युवक चोरी करते पाया गया।

इसके बाद दुकानदार ने मामले की सूचना पुलिस चौकी भोटा में दी। पुलिस ने दुकानदार के बयान कलमबद्ध किए और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी तक पहुंची।  पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात कबूल की। चुराया गया सारा सामान बरामद कर लिया है। इसके बाद आरोपी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया गया, लेकिन कोर्ट नंबर चार न्यायिक दंडाधिकारी ने 25 हजार रुपये के मुचलके पर आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि पुलिस ने चोरी के आरोप में हमीरपुर निवासी मुकुल ठाकुर को गिरफ्तार किया है। चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें