छात्रा उपमंडल के अंतर्गत प्लासी जमली गांव के रहने वाली थी। वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडखर में पढ़ती थी। मंगलवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं बोर्ड कक्षा का रिजल्ट घोषित किया है।
छात्रा ने बाहरवीं कक्षा के पेपर दे रखे थे, छात्रा दो पेपरों में फेल हो गई। जिसके चलते मायूस हो गई और बुधवार सुबह ही जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोरंज अस्पताल में भर्ती करवाया।
जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। टांडा में उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। उधर, थाना प्रभारी भोरंज राजीव कुमार ने बताया कि
छात्रा ने बारहवीं कक्षा में फेल होने पर जहरीला पदार्थ खाया है। उन्होंने बताया कि हालत गंभीर होने पर उसे हमीरपुर अस्पताल में रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।