फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घ्ार में अकेला पाकर पड़ोसी ने किया मासूम से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची के घर पर अकेला होने का फायदा उठाकर पड़ोसी घर में घुस गया। बाद में बच्ची को खेतों में ले गया और दुराचार किया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी के करसोग का है। यहां उपमंडल के पांगणा क्षेत्र में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के विरुद्घ करसोग पुलिस थाना शिकायत दी है।
विज्ञापन


आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार बच्ची के माता पिता ने थाना करसोग में शिकायत दर्ज करवाई है कि मंगलवार को वह खेतों पर काम करने के लिए गए थे। शाम करीब छह बजे घर पहुंचने पर पाया कि उनकी बेटी जोर-जोर से रो रही है। पूछने पर बच्ची ने बताया कि शाम को खेलती बार एक पड़ोसी ने उसे पकड़ा और खेतों में ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया।

करसोग पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इधर, एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने बताया कि छानबीन जारी है। पीड़ित बच्ची के बयान अदालत में दर्ज किए जाएंगे। आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

पकड़ा गया बंधक बनाकर दुराचार करने वाला

वहीं, शिमला में बंधक बनाकर नवविवाहिता से दुराचार करने के मामले के आरोपी को पुलिस ने सुन्नी के जलोग से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के अलावा उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है जिसने आरोपी को शरण दे रखी थी। 45 साल के आरोपी बसंत लाल पर आरोप है कि इसने नवविवाहिता को छोटा शिमला में एक कोठी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और उसे अपने साथ कोठी ले गया।

वहां रातभर उसने उसके दुराचार किया और फिर मौके से फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज किया था। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें