फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएमवी में भिड़ीं छात्राएं, जमकर चले लात घूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के आरकेएमवी में एनएसयूआई और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। नौबत लात- घूंसे तक पहुंच गई। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे एनएसयूआई की कमलेश और एसएफआई की रंजिता के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई।
विज्ञापन


दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। मामले की सूचना मिलने पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने दोनों को कार्यालय बुलाया और उनका पक्ष सुना। प्राचार्य ने दोनों पक्षों को शनिवार ग्यारह बजे तक लिखित में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है।

प्रो. वालिया ने कहा कि परिसर में लड़ाई झगड़े का माहौल पैदा करने वाली छात्राओं को बख्शा नहीं जाएगा।

कई छात्राओं को चोंटे, थाने में की शिकायत

एनएसयूआई की इकाई अध्यक्ष पूजा ठाकुर का आरोप है कि एसएफआई की कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई की छात्रा कमलेश के साथ किसी बात को लेकर बहस की।

एसएफआई की रंजिता, प्रियंका श्याम, पुलकिन, मीनाक्षी और प्रियंका सिंगटा ने कमलेश पर हमला कर दिया। ठाकुर का आरोप है कि इस मारपीट में कमलेश को बाजू और टांग में चोटें भी आई हैं। पूजा ने एसएफआई के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

एसएफआई की इकाई अध्यक्ष प्रियंका सिंगटा का कहना है कि एनएसयूआई की कार्यकर्ता कमलेश ने रंजिता के साथ बदसलूकी की। संगठन के झंडे पर पांव रखा।
विज्ञापन

रैगिंग के आरोप, प्राचार्य से शिकायत

उन्होंने कहा कि एनएसयूआई लगातार परिसर में हिंसा का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। परिसर में एक छात्र की रैगिंग भी ली गई है, जिसकी शिकायत छात्रा ने प्राचार्य से की है।

यदि इस पर कार्रवाई नहीं होती तो एसएफआई आंदोलन करेगी। कालेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने शिकायत आने की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की गहनता से पड़ताल की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें