चंबा विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के साथ इंश्योरेंस के नाम पर पौने दो लाख रुपये की ठगी हुई है। इस मामले में नीरज नैयर ने चंबा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
नीरज नैयर ने 23 अगस्त को अपने बैंक खाते से 88000 रुपये के दो चेक इंडियन ओवरसीज बैंक दिल्ली के माध्यम से मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के खाते में जमा करवाए थे।
लेकिन उनके द्वारा जमा करवाए गए पैसे इंश्योरेंस कंपनी के खाते में जमा नहीं हो पाए। बात में पता चला कि ये पैसे नई दिल्ली के विकास राज नाम के शख्स के खाते में जमा हो गए और उसने ये पैसे निकाल लिए।