क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने नशा कर झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से छीने हुए छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
इनमें दो मामले दर्ज हैं, जबकि चार मोबाइल फोन के बारे में कहीं कोई शिकायत नहीं दी गई। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और उसी की पूर्ति के लिए वारदात करते थे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बताया कि एएसआई अश्वनी कुमार ने एक सूचना के आधार पर राजीव कॉलोनी बल्लभगढ़ निवासी संदीप उर्फ सोनू व सुभाष कॉलोनी निवासी राजेश को गिरफ्तार किया था।