फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी भी लॉटरी लगी है तो पढ़ लें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल तहसील के तहत थाना गांव के एक व्यक्ति से शातिरों ने लाटरी का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार थाना गांव निवासी कृष्ण चंद को 16 सितंबर को मुंबई से राजू पटेल नाम के व्यक्ति का फोन आया। राजू पटेल ने स्वयं को एयरटेल कंपनी का मैनेजर बताया और कृष्ण चंद को कंपनी की ओर से 25 लाख रुपये की लाटरी लगने की बात कही।
विज्ञापन


लाटरी की राशि लेने के लिए सर्विस टैक्स जमा करवाने के लिए कहा। राजू पटेल के झांसे में आकर कृष्ण चंद ने अगले दिन तीन किस्तों में करीब 89 हजार रुपये की राशि दिए गए अलग-अलग बैंक खातों में जमा करवाई। इसके बाद कृष्ण चंद को बीएमडब्लू कार देने का झांसा दिया गया। उसके बाद बैंक खातों में पैसे डालने का सिलसिला चलता रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

मामले की छानबीन कर रही पुलिस

18 सितंबर तक कृष्ण चंद ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल नौ लाख 59 हजार रुपये की राशि जमा करवाई। राजू पटेल ने कृष्ण चंद को फोन करके फिर दो लाख रुपये डालने की मांग की। इसके बाद कृष्ण चंद को शक हुआ। इसके बाद कृष्ण चंद ने पुलिस थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी रोहड़ू राजकुमार चंदेल ने बताया कि लाटरी का झांसा देकर एक व्यक्ति से शातिरों ने साढ़े नौ लाख रुपये की राशि हड़पी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें