फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को डरा धमकाकर पैसे वसूलने वाला फर्जी एसपी गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने एक फर्जी आईपीएस राहुल कुमार को धर्मशाला (हिमाचल) से वीरवार को गिरफ्तार किया है। - फोटो : file photo
विज्ञापन
विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर ने एक फर्जी आईपीएस राहुल कुमार को धर्मशाला (हिमाचल) से वीरवार को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी गुरदासपुर का रहने वाला है। वह खुद को विजिलेंस ब्यूरो पंजाब में तैनात एसपी बताया करता था।
विज्ञापन


सरकारी अफसरों और कर्मचारियों को फोन कर वह उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों का हवाला देकर डराता था। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर रुपये वसूलता था। इस संबंध में विजिलेंस को कई शिकायतें मिलीं थीं।

ब्यूरो की ओर से लोगों को ऐसे अपराधियों से सजग रहने के लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। इस नंबर पर शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने फर्जी एसपी राहुल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे घेरना शुरू किया।
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार विजिलेंस ने फर्जी एसपी को साल 2013 में मोहली में पहले भी गिरफ्तार किया था। जमानत पर रिहा होने के बाद राहुल फिर आपराधिक गतिविधियों से जुड़ गया। इस तरह के मामलों में विजिलेंस ब्यूरो के मुख्यालय के टोल फ्री नंबर 1800-1800-1000 या विजिलेंस की वेबसाइट पर भी ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें