फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी वर्ग के लोगों को मंदिर में प्रवेश से रोकने पर एफआईआर

Wed, 10 Jul 2019 09:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (शिमला)
विज्ञापन
विज्ञापन

ठियोग के शड़ी स्थित माहेश्वरी देवी मंदिर में अनुसूचित जाति (एससी) के लोगों को प्रवेश से रोकने के मामले में ठियोग थाने में एससी/एसटी (प्रीवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


यह कार्रवाई जिलाधीश कार्यालय लोअर बाजार शिमला के नजदीक बूट हाउस चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता कर्मचंद भाटिया की शिकायत पर हुई है। भाटिया का आरोप है कि करीब डेढ़ सौ लोगों और अधिकारियों के सामने उन्हें नौ जुलाई को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया।

परिसर में रस्सियां बांधी गईं और मंदिर में ताले जड़ दिए। उनके साथ रवि कुमार दलित, बुद्धिराम जस्टा, राजेश गाजटा, राकेश, जिया लाल, नरेश कुमार, सुरेश कुमार भी थे। इस असांविधानिक व्यवस्था से लोगों का अपमान हुआ है। डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने कहा कि  मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें