फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट का वीडियो वायरल: सुरक्षाकर्मी की वर्दी फाड़ी, लहूलुहान कर्मचारी के सिर पर लगे तीन टांके

Thu, 21 Oct 2021 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)

सार

मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मचारी हंसराज की वर्दी फाड़ दी गई, लाठियों से भी उसे पीटा गया। मंदिर के एक अन्य कर्मचारी नरेश कुमार भंडारी के सिर पर चोट लगी है। उन्हें तीन टांके लगे हैं।
विज्ञापन
पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्वालामुखी मंदिर में कर्मचारियों और श्रद्धालुओं के बीच कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पता चला है कि श्रद्धालुओं ने प्रदेश सरकार की ओर से निर्धारित नियमों की न केवल उल्लंघना की, बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनको घायल भी कर दिया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मचारी हंसराज की वर्दी फाड़ दी गई, लाठियों से भी उसे पीटा गया। हंसराज ने बताया कि मंदिर बंद करने का समय 10 बजे सरकार की ओर से निर्धारित किया गया है। कुछ लोग 10:20 बजे तक मंदिर में घूमते रहे। उन्हें बार-बार बाहर जाने के लिए कहा गया, तो सुरक्षा कर्मचारियों से उलझ गए। मंदिर के एक अन्य कर्मचारी नरेश कुमार भंडारी के सिर पर चोट लगी है। उन्हें तीन टांके लगे हैं।

तहसीलदार दीनानाथ ने बताया कि 16 अक्तूबर रात 10:10 पर सुरक्षाकर्मी का फोन आया था। अवगत करवाया कि मंदिर बंद करने का समय हो चुका है और श्रद्धालु प्रांगण नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कर्मी पर किसी डंडे से भी हमला किया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें