'पिता मेरे साथ बचपन से ही गलत काम कर रहा है। मैं जब दूसरी क्लास में थी तो पहली बार मेरे साथ गंदी हरकतें की। मैं जब मना करती तो पिताजी मुझे डराते धमकाते। ये बात किसी को न बताने के लिए कहते।
कई साल तक ऐसा चलता रहा। मैं छठी कक्षा में हो गई थी लेकिन मेरे साथ ऐसा होता रहा। मेरे मना करने के बावजूद मेरे साथ गलत काम किया गया। इसके बाद मैं अपने मामा के घर चली गई।
मगर जब कुछ महीनों बाद वापस घर लौटी तो फिर से पिता ने मेरे साथ गलत काम करने की कोशिश की। अब मैं घर में नहीं रहना चाहती हूं। आठवीं कक्षा में पढ़ रही मासूम ने जब पुलिस के सामने ये बातें कही तो हर कोई दंग रह गया।
पांच साल तक किया दुराचार
मामला हिमाचल के जिला हमीरपुर के नादौन का है। पुलिस ने मासूम बच्ची और परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शिकायत में बच्ची ने कहा है कि जब वह कक्षा दूसरी की छात्रा थी तब उसके सौतेले पिता बलवंत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था।
इसका सिलसिला कक्षा छठी तक बदस्तूर चलता रहा। मना करने के बाबजूद जब वह न माना तो उसे मजबूरन अपने मामा के घर चंबा में जाना पड़ा। काफी दिनों के बाद वापस आने पर उस कलयुगी पिता ने दोबारा उसी हरकत को अंजाम देना चाहा जिसका लड़की ने विरोध किया। बावजूद इसके वो नहीं माना तो मजबूरन उसे थाना में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।
मां ने की थी दूसरी शादी
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने दूसरी शादी की हुई है, जिसके साथ वह वर्तमान में अपनी माता के साथ रही रही है।
वहीं, आरोपी व्यक्ति की भी यह दूसरी शादी है। शिकायत में बच्ची ने कहा है कि जब वह कक्षा दूसरी की छात्रा थी तब उसके सौतेले पिता बलवंत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया था। बच्ची इस समय कक्षा आठवीं की छात्रा है।
वह अपनी मां के पहले पति की संतान हैं। बच्ची का कहना है कि उसकी तीन सौतेली बहनें भी हैं जोकि सब एक साथ गुजर बसर करते हैं। उधर थाना प्रभारी नादौन जसबीर सिंह ठाकुर ने पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। 43 वर्षीय बलवंत सिंह को हिरासत में लेकर छानबीन की जा रही है।