फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीसी बैंक की थानाकलां शाखा में भी हुआ गड़बड़झाला

Tue, 10 Mar 2020 12:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की थानाकलां शाखा में भी करोड़ों रुपये का गड़बड़झाला हुआ है। बैंक के एक अधिकारी की मिलीभगत के चलते एक व्यक्ति को चार करोड़ रुपये का लोन दिया गया। इसके लिए किसी की जमानत राशि नहीं ली गई है। इस गड़बड़ी में बांदरा कृषि सोसाइटी के एक पदाधिकारी की भी संलिप्तता पाई गई है। बैंक का अधिकारी और सोसाइटी का पदाधिकारी आपस में रिश्तेदार बताए जाते हैं। दोनों की मिलीभगत से यह अनियमितता हुई है। विजिलेंस ने आरटीआई में यह जानकारी दी है। पहले भी कांगड़ा सहकारी बैंक में कई खेल सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


ऐसा भी हुआ कि सात लाख का मकान खरीदने के कुछ दिन बाद ही उसी मकान पर करोड़ों का लोन दे दिया गया। इसके बाद जब लोन डिफाल्टर हुआ तो बैंक के पास रिकवरी करने पर भी घाटे की भरपाई का रास्ता नहीं था। उल्लेखनीय है कि सहकारी बैंकों में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और भर्तियों में गड़बड़ी की विजिलेंस जांच लंबे समय से चली हुई है। कांगड़ा सहकारी बैंक में विभिन्न घोटाले के आरोप लगे हैं। भाजपा जब विपक्ष में थी तो उसने कांग्रेस के खिलाफ चार्जशीट तैयार की थी। उसमें यह सब खुलासे हुए थे। इसके बाद मामले की परतें खोलने पर कई गड़बडि़यां सामने आई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें