फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सेना अफसर करता था ऐसी धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेना का फर्जी अफसर बनकर बैंक से डेढ़ लाख लोन लेने के मामले में भवारना के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक के घर से सेना की वर्दी और बैंक में दिए गए कागजात समेत अन्य दस्तावेज भी कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


मामला सेना से जुड़ा होने के कारण पुलिस शनिवार देर रात तक मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी रही। सैन्य अधिकारी की पहचान बताकर और जाली दस्तावेजों के आधार पर बैंक से लोन लेने के मामले का खुलासा बैंक की शिकायत के बाद हुआ है।
विज्ञापन

तीन साल पहले लिया था लोन

मामला सेना के अधिकारियों तक भी पहुंचा। सेना की टीम ने भी 29 वर्षीय युवक के दस्तावेज जांचे हैं। प्राथमिक जांच में दस्तावेज संदेहजनक पाए गए।

युवक ने फर्जी सेना का अधिकारी बनकर करीब तीन साल पहले लोन लिया था। तब युवक ने बैंक अधिकारियों को बताया था कि वह सेना में उच्च पद पर कार्यरत है। उसने लोन के दस्तावेजों में जो फोटो दिए थे, वे भी सेना के अधिकारी की वर्दी में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें