सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र के खेरी गांव के नजदीक लाणा मड़ग में 60 वर्षीय एक बुजुर्ग ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। पच्छाद थाना प्रभारी प्रवीण मेहरा ने बताया कि लाणा मड़ग में 60 साल के चेतराम ने घर के पास जामुन के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।